19. फ़रवरी 2016 त्याज्य कार्य चेतन विचार :# वह कार्य त्याज्य है, जिसकी सर्वत्र निंदा होती हो।* चेतन कौशल "नूरपुरी"
19. फ़रवरी 2016 प्रदूषण चेतन विचार :# मन में दुर्भावना, आसपास गंदगी और दुराचार हो तो वहां पूजा, भजन-कीर्तन और लंगर किस काम का।* चेतन कौशल "नूरपुरी"
19. फ़रवरी 2016 स्वच्छता और पवित्रता चेतन विचार :# जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए जल, वायु और भोजन का स्वच्छ होना जरूरी है, ठीक उसी प्रकार आत्मा की भलाई के लिए मन और पर्यावरण का स्वच्छ और पवित्र होना अत्यंत आवश्यक है।* चेतन कौशल "नूरपुरी"
19. फ़रवरी 2016 शिक्षण-प्रशिक्षण चेतन विचार :# कोई भी शिक्षक विद्यार्थी को अपने आचरण से जितना शीघ्र एवं अच्छा सिखा सकता है, लेखन या भाषण से नहीं।* चेतन कौशल "नूरपुरी"
19. फ़रवरी 2016 पहचान चेतन विचार :# सज्जन सज्जनता से और दुर्जन दुष्टता से पहचाने जाते हैं।* चेतन कौशल "नूरपुरी"