Author Image
कश्मीर टाइम्स 1 नवम्बर 2009 

विदेशों में कालाधन पहुंचाने से,
चंद सिक्कों में स्वयं बिक जाने से,
सस्ते में राष्ट्रीय सुख-शांति बिकवाने से,
क्या भारत बना महान है?
आज़ादी लेने हेतु रात-दिन तड़पने से,
भूखे रहकर फांसी पर चढ़ जाने से,
गोलियां खाकर शहीद हो जाने से,
क्या भारत बना महान है?
जगह जगह भाषा-भाषी मधुर संम्पर्क से,
पग-पग पर धार्मिक सौहार्द से,
मानव जाति सम्मान करने से,
क्या भारत बना महान है ?
कुपोषितों को स्वस्थ बनाने से,
बेरोजगारों तक रोजगार पहुंचाने से,
उत्तम शिक्षा, सुरक्षा वातावरण बनाने से,
क्या भारत बना महान है?


चेतन कौशल "नूरपुरी"