Author Image
5 अक्तूबर 2008 कश्मीर टाइम्स

मेरे मन भाया तेरा विचार, भाषा हिंदी,
इसकी लिपि बनी भाषा उसकी, भाषा हिंदी,
हिन्द की संम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी,
फोन कन्याकुमारी से पहुंचता कश्मीर, भाषा हिंदी,
फैक्स गुजरात से पहुंचती आसाम, भाषा हिंदी,
हिन्द की संम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी,
हर व्यक्ति की सांस, हिन्द की धड़कन, भाषा हिंदी,
हर स्थान की बोली, हिन्द की पहचान, भाषा हिंदी,
हिन्द की संम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी,
हम बोल, लिख सकते, भाषा हिंदी,
हम सीखकर कार्य कर सकते, भाषा हिंदी,
हिन्द की संम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी,
हम मनाएंगे नहीं पखवाड़े, सब जानते, भाषा हिंदी,
सरकारी, गैरसरकारी कार्य करेंगे पूरा साल, भाषा हिंदी,
हिन्द की संम्पर्क भाषा, भाषा हिंदी,



चेतन कौशल "नूरपुरी"