24 जून 1996 कश्मीर टाइम्स
जिधर देखूं,
उधर अजगर,
इधर अजगर,
उधर अजगर,
आगे अजगर,
पीछे अजगर,
नीचे अजगर,
ऊपर अजगर,
अंदर अजगर,
बाहर अजगर,
छोटा अजगर,
बड़ा अजगर,
जिधर देखूं,
उधर अजगर,
अजगर ही अजगर
हो जायेंगे जब हर शाख पर,
बता चेतन चहकेंगे पंछी,
कैसे? शाख शाख पर,
चेतन कौशल "नूरपुरी"